Translate

Saturday, July 2, 2016

इस तरह झट से फुल चार्ज कर सकते हैं पूरी तरह डिस्चार्ज हुआ फोन

इस तरह झट से फुल चार्ज कर सकते हैं पूरी तरह डिस्चार्ज हुआ फोन

स्मार्टफोन के ऐप और फीचर से कई लोग इतना खुश हो जाते है कि हर वक्त स्क्रीन पर देखने की आदत हो जाती है। यहां तक कि चार्ज होते समय भी स्क्रीन पर कुछ ढूंढ रहे होते हैं। स्मार्टफोन को चार्ज करते समय अगर इस्तेमाल किया जा रहा है तो चार्जिंग की रफ्तार काफी कम हो जाती है। उस समय उसक डेटा नेटवर्क काम कर रहा होता है जिससे सबसे ज्यादा बैटरी की खपत होती है।

पांच इंच की स्क्रीन वाले फोन पर जब कुछ काम नहीं हो रहा होगा लेकिन डेटा सर्विस भी ऑन होगा तब भी वो चार्ज होने में करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लेता है। लेकिन अगर उसके चार्जिंग की रफ्तार को और बढ़ाना है तो उसके लिए एयरप्लेन या फ्लाइट मोड को एक्टिवेट करना होगा। स्मार्टफोन जब फ्लाइट मोड में होता है तो वो अपने नेटवर्क से कट जाता है। उस पर आप न कॉल कर सकते है न ही उसका डेटा सर्विस काम करता है। एंड्राइड स्मार्टफोन पर फ्लाइट मोड को एक्टिवेट करने के लिए आपको ऊपर से नीचे की दिशा में स्वाइप करना होगा। जितनी देर स्मार्टफोन को चार्ज करना है उतनी देर अगर फ्लाइट मोड को ऑन रहने दीजिये और फिर देखिये कितनी जल्दी स्मार्टफोन की बैटरी में जान आ जाती है।

अगर बैटरी बिलकुल खत्म हो गयी है और डेटा सर्विस ऑन है तो उस फोन को चार्ज होने में 136 मिनट लग सकते है लेकिन फ्लाइट मोड में सिर्फ 107 मिनट लगेंगे। बस ये बात याद रखिएगा कि चार्जिंग पूरी होने के बाद स्मार्टफोन को फ्लाइट मोड से हटा दीजिएगा नहीं तो आपको कोई कॉल नहीं कर पाएगा।

अब व्हाट्सऐप मे नऐ तरके से मैेसेज भेजो।

➡whatsapp's new feature

अ. ब व्हाट्सएप पर नए तरीके से भेजे मैसेज, करें बोल्ड, इटेलिक और स्ट्राइक, ये है तरीका

व्हाट्सएप हमेशा से ही आपके लिए नए नए फीचर लाता रहा है और इस बार भी कुछ ऐसा ही लेकर आया है। जी हां, इस बार मैसेंजर में टेक्सट फॉर्मेट में थोड़ा बदलाव किया गया है। अगर आप टेक्सट को बोल्ड, स्ट्राइक या इटेलिक करना चाहते हैं तो इसके लिए व्हाट्सएप एक बेहतरीन तरीका लेकर पेश हुआ है। तो चलिए आपको बता दें कि आखिर ये बदलाव है क्या:

1- टेक्सट को स्ट्राइक करने के लिए:

इसके लिए आप टेक्सट के दोनों तरफ ~tildes~ लगा दीजिए। उदाहरण के लिए ~Oh my god~
इससे आपका टेक्सट स्ट्राइक हो जाएगा। ये आप तब इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप कुछ व्यंगात्मक कहने जा रहे हों।

पढ़े,

2- टेक्सट को बोल्ड करने के लिए:

इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ *asterisks* लगाने होंगे। उदाहरण के लिए * Oh my god *

3- टेक्सट को इटेलिक करने के लिए:

इसके लिए आपको टेक्सट के दोनों तरफ _underscores_ लगाने होंगे। उदाहरण के लिए _Oh my god_

ध्यान रहे कि ये नई ट्रिक सिर्फ व्हाट्सएप के अपडेटेड वर्जन में ही उपलब्ध हो पाएगी।